{"_id":"5dc06ae88ebc3e012c654f92","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd187692440","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के मिले 6 नए मरीज, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के मिले 6 नए मरीज, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू के मिले 6 नए मरीज, हड़कंप
हापुड़। जिले में डेंगू का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सरकारी लैब ने 6 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि कर दी है। जिसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 58 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों के घर जाकर, उनके स्वास्थ्य का जायजा लिया।
जिले में प्रत्येक वर्ष डेंगू जमकर तांडव मचाता है। इस वर्ष शुरूआत में डेंगू का असर कम देखने को मिल रहा था। जिसके चलते अफसर भी राहत की सांस ले रहे थे। लेकिन बरसात के बाद से अचानक डेंगू के प्रकोप ने रफ्तार पकड़ ली है।
आलम यह है कि जिले के 6 नए मरीजों में सरकारी लैब ने डेंगू की पुष्टि कर दी है। जिसके चलते मरीजों की संख्या बढ़कर अब 58 पहुंच गई है। लगातार मरीजों में डेंगू की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। आनन फानन में सीएमओ के आदेश पर टीम ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर, उन्हें स्वस्थ रहने के टिप्स दिए।
विज्ञापन
बता दें कि निजी लैबों से मरीजों में की गई डेंगू की पुष्टि वाले सैंपल भी स्वास्थ्य विभाग ने जुटाए हैं। जिन्हें जांच के लिए सरकारी लैब भेजा गया है। सरकारी लैब की रिपोर्ट के बाद ही इन मरीजों की पुष्टि को सार्वजनिक किया जा सकेगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजवीर सिंह का कहना है कि डेंगू के बढ़ते प्रकोप पर टीम को निर्देशित किया है। पॉजीटिव मरीजों के घर टीम को भेजकर जांच करायी जा रही है।
फोटो संख्या--54
स्वास्थ्य विभाग ने गांव पावटी में कराई फॉगिंग
हापुड़। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को गांव पावटी का दौरा कर, मृतक माया देवी की मौत डेंगू से न होकर, किसी अन्य कारण से होना बताया। साथ ही गांव के सिर्फ एक मरीज में डेंगू की पुष्टि की गई। गांव में फॉगिंग भी कराई गई।
उल्लेखनीय है बीते दिनों अमरोहा सांसद कुंवर दानिश अली ने पावटी गांव का दौरा कर, वहां मरीजों में डेंगू फैलने की शिकायत की थी। आनन फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।
सीएमओ डा.राजवीर सिंह ने बताया कि गांव निवासी मृतक माया देवी की मौत डेंगू से नहीं हुई। क्योंकि परिजन ऐसा कोई दस्तावेज भी नहीं दिखा सके। संभवत उच्च रक्तचाप के चलते उनका निधन हुआ था। उन्होंने बताया कि गांव निवासी 62 वर्षीय सुंदरपाल को छोड़कर अन्य किसी मरीज में डेंगू की पुष्टि नहीं हो सकी है। ग्रामीणों के स्वास्थ्य को देखते हुए गांव में फॉािगंग भी कराई गई।