{"_id":"5dc06a1c8ebc3e93a553fe7c","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1876809141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की समस्या पर भाकियू ने एसई कार्यालय पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की समस्या पर भाकियू ने एसई कार्यालय पर जड़ा ताला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कटौती से गुस्साई भाकियू ने एसई कार्यालय पर जड़ा ताला
हापुड़। धीरखेड़ा बिजलीघर से जुड़े देहात अंचल के जंगल के क्षेत्र को रात में आपूर्ति दिए जाने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसई कार्यालय पर ताला जड़कर, जोरदार प्रदर्शन किया। एसई के मौके पर न मिलने पर कड़ी नाराजगी जतायी। हंगामा बढ़ता देख एसई मौके पर पहुंचे, उन्होंने कार्यकर्ताओं को राहत का आश्वासन देकर शांत कराया।
भाकियू के मंडल सचिव ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि इन दिनों खेतों में सिंचाई का कार्य चल रहा है। लेकिन धीरखेड़ा बिजलीघर से जुड़े देहात अंचल के जंगली क्षेत्र को सिर्फ रात में ही आपूर्ति दी जाती है। जिसके चलते किसान फसलों की सिंचाई भी नहीं कर पा रहे हैं।
इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बबली त्यागी ने कहा कि बिजली के बिलों में लाखों की बकाएदारी जुड़कर आ रही है। इसके अलावा नलकूपों पर लगे मीटर से महीने का बिल चार से पांच हजार रुपये बनकर आ रहा है। इतना बिल देने में किसान असमर्थ हैं।
विज्ञापन
इन समस्याओं के निस्तारण को लेकर कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। लेकिन काफी देर बाद तक भी एसई के मौके पर न पहुंचने से गुस्साए कार्यकर्ताओं ने तालाबंदी कर दी और जोरदार नारेबाजी की। इससे निगम अफसरों में हड़कंप मच गया।
आनन फानन में मौके पर पहुंचे अधीक्षण अभियंता ने कार्यकर्ताओं को समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। जिसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए, राहत नहीं दिलाने पर फिर से तालाबंदी की चेतावनी दी है।
इस मौके पर ललित त्यागी, प्रदीप त्यागी, रजनीश, सुरेंद्र सिंह, अनीस खान, अब्दुल्ला खां, अनिल, प्रदीप त्यागी, सतीश त्यागी, ओमवीर सिंह, बालेश्वर, राजेंद्र त्यागी, मोनी त्यागी, टिटू, रिजवान, आरिफ, मुंशी इरशाद, मास्टर इकराम, हामिद, साजिद, हसरत, नीटू, मुनेंद्र त्यागी, सुधीर त्यागी आदि मौजूद रहे।