{"_id":"5dbc6ba28ebc3e93c52f1c59","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd18749239","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय पर धन के दुरुपयोग का आरोप लगा, डीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय पर धन के दुरुपयोग का आरोप लगा, डीएम से की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज प्रबंधन पर धन के दुरुपयोग का आरोप, डीएम से की शिकायत
हापुड़। स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एक कॉलेज प्रबंधन पर धन के दुरुपयोग, अनियमितता करने का आरोप लगा, बराही मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने डीएम से शिकायत कर, मामले की जांच करा कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है। शिकायती पत्र में ऑडिट टीम द्वारा किए खुलासे का हवाला भी दिया गया है।
बराही मोहल्ला निवासी राजकुमार त्यागी ने डीएम से की शिकायत में बताया कि ऑडिट टीम ने 12 व 13 मार्च 2018 को कॉलेज का ऑडिट किया था। ऑडिट रिपोर्ट में कॉलेज में अनेक तरह की अनियमितताएं, धन के दुरुपयोग, धन गबन का मामला प्रकाश में आया था।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में वह काफी शिकायतें कर चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। पीड़ित ने डीएम को ऑडिट रिपोर्ट की छायाप्रति समेत शिकायत कर, मामले की जांच करा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
कॉलेज की प्राचार्या डा.विभा भारद्वाज का कहना है कि लगाए गए सभी आरोप निराधार है। राजकुमार त्यागी द्वारा लगातार कॉलेज को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। ऑडिट रिपोर्ट में जो भी कमियां बताई गई थंी, उनका जवाब दे दिया गया है। किसी तरह की कोई अनियमितता नहीं मिली है।