फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

शहर की सड़कें हुई जाम, हर कोई दिखा परेशानण्ण्

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
शहर की सड़कें हुई जाम, दिन भर परेशान रहे लोग
विज्ञापन

हापुड़। मंगलवार को एक बार फिर लोगों को भयंकर जाम से जूझना पड़ा। दिल्ली गढ़ रोड पर जाम से लोग परेशान रहे। मुख्य चौराहों के अलावा शहर की गलियों में भी लोगों को जाम से जूझना पड़ा। दिन भर वाहन रेंगते रहे। वाहन चालकों के अलावा राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
शहर में जाम से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। शहर में आए दिन दिल्ली गढ़ रोड, तहसील चौराहा, मेरठ तिराहे पर जाम लगा रहता है। मंगलवार सुबह से मार्ग पर जाम की समस्या बनी रही। जाम में वाहन फंसे रहे। तहसील चौराहे व मेरठ तिराहे पर वाहनों की कतार लगी रही। इसके अलावा मेरठ रोड पर भी अंबेडकर तिराहे से फ्लाई ओवर तक जाम रहा। बुलंदशहर रोड पर भी वाहनों की कतार लगी रही। घंटों जाम में फंसे होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। दरअसल, जल्दी ही करवाचौथ और दीपावली पर्व को लेकर बाजारों में चहल पहल बढ़ी है। लोग अपने हिसाब से खरीदारी के लिए निकल रहे हैं। यही कारण है कि सड़कों पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन

वहीं सड़कों पर बनी अवैध पार्किंग व अतिक्रमण की वजह से लोगों को और भी दिक्कतें झेलनी पड़ी। सीओ राजेश कुमार का कहना है कि जाम से निपटने के लिए प्रभावी कार्रवाई की आवश्कता है। त्यौहारों के सीजन में शहर में जाम न लगे इसके लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों से उतरकर पैदल ही निकले लोग
मंगलवार दोपहर जाम की यह हालत थी कि वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लग गई। आलम यह रहा कि घंटों वाहनों में फंसे लोग उतरकर पैदल ही जाम को पार करने का प्रयास करने लगे। जाम में फंसे ताराचंद ने बताया कि उन्हें पिलखुवा जाना था, लेकिन वे काफी देर तक आर्य समाज मंदिर के पास ही ई-रिक्शे में फंसे रहे। जिसके बाद उन्होंने पैदल ही जाम को पार करने का निर्णय लिया। इसके अलावा जाम में स्कूली बच्चे भी फंसे रहे।

चेकिंग में व्यस्त दिखी पुलिस --
एक तरफ तो सड़क पर वाहनों की लंबी लंबी कतार लगी हुई थी, उधर दूसरी ओर ट्रैफिक पुलिस वाहनों की चेकिंग करती हुई नजर आयी। पुलिस जाम खुलवाने के बजाय कामर्शियल वाहनों की जांच में जुटी थी। इसके अलावा पुलिस का चौराहों पर खड़े थ्री व्हीलर और ई-रिक्शाओं की ओर भी ध्यान नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed