{"_id":"5da216fb8ebc3e015d44d5e5","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd186292463","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में भी जल्द बिछेगी सीएनजी, पीएनजी की लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में भी जल्द बिछेगी सीएनजी, पीएनजी की लाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ में भी जल्द बिछेगी सीएनजी, पीएनजी की लाइन
हापुड़। मेरठ में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हुई बैठक में ईपीसीए दिल्ली के चेयरमैन के सम्मुख हापुड़ के उद्यमियों ने सीएनजी, पीएनजी न मिलने की समस्या उठाई। इसपर चेयरमैन ने जल्द हापुड़ में भी सीएनजी, पीएनजी लाइन डलवाने की बात कही।
मेरठ के जिला कार्यालय पर हुई बैठक में ईपीसीए दिल्ली के चेयरमैन भूरे लाल, हापुड़ डीएम अदिति सिंह समेत आला अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान हापुड़ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव अमन गुप्ता ने कहा कि हापुड़ में सीएनजी, पीएनजी की किल्लत है, ऐसे में लोगों को मजबूरी में अन्य संसाधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। यदि हापुड़ में इसकी सुविधा मिल जाए तो काफी हद तक प्रदूषण में कमी आएगी। इस समस्या पर चेयरमैन भूरे लाल ने संबंधित अधिकारियों को तलब कर, इस समस्या के समाधान के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों ने कहा कि धौलाना के मसूरी तक लाइन डाली जा चुकी है, जल्द ही हापुड़ तक भी यह लाइन बिछा दी जाएगी। इसके अलावा खुले में निर्माण सामग्री फैलाने, अवशिष्ठ जलाने वालों पर भी कार्रवाई की बात कही गई।
इस मौके पर ईओ जितेंद्र कुमार आनंद, जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त, हापुड़ स्मॉल स्केल के अध्यक्ष सुनील जैन, रविंद्र बैंक वाले, धीरखेड़ा के अध्यक्ष मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।