{"_id":"5d83c01a8ebc3e93af0f4bbe","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd184741575","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम तोडने वाले 357 वाहन चालकों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम तोडने वाले 357 वाहन चालकों के काटे चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियम तोड़ने वाले 357 वाहन चालकों के काटे चालान
हापुड़। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बृहस्पतिवार को परिवहन विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई की गई। मानक से अधिक स्पीड में गाड़ी चलाना, हेलमेट का प्रयोग न करने और सीट बेल्ट न लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 357 वाहन चालकों के चालान काटे गए।
एआरटीओ प्रवर्तन महेश शर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर जिलाधिकारी अदिति सिंह गंभीर हैं, उनके निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। जिले में दुर्घटनाओं में कमी लाए जाने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को एक बार फिर कार्रवाई की गई। पिछले दो दिन में विभिन्न स्थानों पर ओवर स्पीडिंग करने वालों, सीट बेल्ट हेलमेट न लगाकर चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान काटने की कार्रवाई की गई। 18 और 19 जुलाई को चलाए गए इस अभियान में कुल 357 वाहन चालकों के चालान किए गए। ओवर स्पीडिंग के लिए गाजियाबाद संभाग से प्राप्त इंटरसेप्टर वाहन का प्रयोग किया गया।