फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सौ साल पुराने पेड़ बनेंगे राष्ट्रीय धरोहर, संजोएगा वन विभाग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सौ साल पुराने पेड़ बनेंगे राष्ट्रीय धरोहर, संजोएगा वन विभाग
विज्ञापन

हापुड़। जिले में सौ साल से पुराने हो चुके पेड़ों को वन विभाग द्वारा संजोया जाएगा। इन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर बाकायदा इनकी विशेष देखरेख की जाएगी। शासन के निर्देश पर वन विभाग ने जिले में ऐसे पौधों को संजोना शुरू कर दिया है। इन पौधों का विशेष रूप से संरक्षण किया जाएगा।
ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण की बढ़ती समस्याओं को देखते हुए सरकार का पौधारोपण पर विशेष जोर है। इसके तहत नौ अगस्त को जिले में वृह्द पौधारोपण कर 16 लाख से ऊपर पौधे रोपे गए थे। इसके साथ साथ अब सरकार उन पौधों को भी संजोएगी, जिनकी उम्र सौ साल से ऊपर है। शासन ने ऐसे पेड़ों को राष्ट्रीय धरोहर के रूप में घोषित करेगी। इसके लिए सबसे पहले वन विभाग को इनके चिन्हीकरण का कार्य सौंपा गया है। जिले में वन विभाग द्वारा इनके चिन्हीकरण की शुरूआत तीर्थ नगरी गढ़ से की है। फिलहाल गढ़ में ऐसे आठ पेड़ों को चिन्हित कर लिया गया है। इन पेड़ों में अधिकतर बरगद और पीपल के हैं।
विज्ञापन

अपर सांख्यकीय अधिकारी ममित राणा ने बताया कि निर्देशों के अनुपालन में सौ वर्ष पुराने पेड़ों का चिन्हीकरण कार्य जारी है। पूरे जिले में ऐसे पेड़ों को चिन्हित कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ों की होगी देखभाल
- पुराने पेड़ जहां पर्यावरण संरक्षण में सहायक होते हैं, वहीं इनपर बड़ी संख्या में पक्षियों का बसेरा होता है। पक्षियों की तरह तरह की प्रजातियां इन पेड़ों को अपना बसेरा बनाती हैं। ऐसे में इन पेड़ों को सहेजने से इन प्रजातियों को भी सहेजा जाएगा। जिसके लिए वन विभाग द्वारा इन पेड़ों की विशेष देखभाल की जाएगी।
इन स्थानों को किया गया चिन्हित
- ग्राम पूठ में दो पीपल, दो बरगद
- गढ़ मेला मार्ग पर एक पीपल
- गढ़ मेरठ मार्ग हिरनपुरा पुलिस चौकी के पास दो बरगद
- गढ़ नक्काकुंआ मंदिर में एक पीपल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed