{"_id":"5d7d2f908ebc3e014e27f7d5","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd184375028","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह से फूटी पाइप लाइन के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह से फूटी पाइप लाइन के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़ सर्विस रोड पर छह माह से फूटी पाइप लाइन
हापुड़। कस्बा बाबूगढ़ के वार्ड नंबर चार की पाइप लाइन पिछले छह माह से फूटी पड़ी है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रह है। वहीं वार्ड में भी पानी की किल्लत हो रही है। समस्या का समाधान न होने पर शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भड़के लोगों ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया।
नगर पंचायत बाबूगढ़ से एक पाइप लाइन वार्ड नंबर चार के लिए सर्विस रोड से होते हुए आ रही है। लेकिन यह पाइप लाइन पिछले छह माह से जगह-जगह फूटी पड़ी है। सभासद रेनू चौधरी द्वारा ईओ बाबूगढ़ के अलावा अन्य अधिकारियों से भी इस पाइप लाइन की शिकायत कर इसे ठीक कराने की मांग की गई है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। हालांकि जेई ने कई बार मौके का निरीक्षण जरूर कर खानापूर्ति की है। दरअसल, पाइप लाइन के फूट जाने के कारण इससे होकर वार्ड नंबर चार में जाने वाला पानी जगह-जगह रिसकर बर्बाद होता रहता है। सर्विस रोड पर जगह जगह पानी भर जाता है। जिसके कारण लोगों को परेशानी होती है। इसके अलावा वार्ड तक पानी न पहुंचने के कारण यहां के लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए शनिवार को एकत्र हुए लोगों ने इस समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में वसीम, शेखर चौधरी, संदीप सैनी, प्रवेश चौधरी, ओम प्रकाश, हरपाल, इमरान व अकबर आदि शामिल रहे।
नगर पंचायत चेयरमैन जगबीर गुर्जर ने बताया कि इस संबंध में पहले भी ईओ को अवगत करा दिया गया था। लोगों की समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा।