{"_id":"5d7d2f908ebc3e01702d09da","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1843651168","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने लखनऊ में उठायी जिले के गन्ना किसानों की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने लखनऊ में उठायी जिले के गन्ना किसानों की समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू ने लखनऊ में उठाया गन्ना भुगतान का मुद्दा
हापुड़। जिले के गन्ना किसानों की समस्याओं के विरोध में गन्ना आयुक्त लखनऊ के कार्यालय पर चल रहे धरने में हापुड़ के भाकियू कार्यकर्ताओं ने जोरशोर से समस्याओं को उठाया और मिल प्रबंधन व जिला प्रशासन की सांठगांठ से किसानों को भुगतान न मिलने का आरोप लगा, जल्द राहत नहीं दिलाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि गन्ना किसानों का बेसिक कोटा सुचारू रूप से नहीं चलाया जाता है। भुगतान के नाम पर सिर्फ किसानों को आश्वासन ही दिया जा रहा है। आलम यह है कि किसानों को अपने बच्चों की शादी करने में भी परेशानी हो रही है। क्योंकि उनके पास पैसे ही नहीं हैं।
जिला प्रशासन और मिल प्रबंधन सांठगांठ कर किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं कर रहे हैं। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने को विवश हो जाएंगे। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता धरने में शामिल हुए।