फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बिजली की बढ़ी दरें बिगाड़ेंगी आम आदमी का बजट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बिजली की बढ़ी दरें बिगाड़ेंगी आम आदमी का बजट
विज्ञापन

हापुड़। कांग्रेस सेवादल हापुड़ ने बिजली की बढ़ी दरों को लेकर रविवार को नगर में जगह-जगह हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान बिजली की बढ़ी दरों को लेकर आमजन की राय भी जानी। सरकार पर निशाना साधते हुए दरों को कम कराने पर भी जोर दिया।
रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शहर कांग्रेस सेवादल ने प्रदेश में बढ़ी बिजली दरों को लेकर आवाज उठाई। उन्होंने अतरपुरा चौपला स्थित नेहरू चौक, चौधरी चरण सिंह जी की मूर्ति, गढ़ चुंगी, तहसील चौपला स्थित आंबेडकर मूर्ति, मेरठ रोड आवास विकास पर बिजली दरो के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान में ई-रिक्शा चालक, महिला, ठेला चालक, विद्यार्थियों, नौकरी-पेशे और किसानों आदि से राय जानी गई।
विज्ञापन

लोगों ने सरकार से बिजली दरों को स्लैब के आधार पर लागू करने की मांग की। 200 यूनिट तक सामान्य दर और उसके बाद में दरों को बढ़ाते हुए अधिकतम के आधार पर लागू करने की मांग की। जिससे आम आदमी को परेशानी नहीं हो। उसका महीने का बजट भी प्रभावित नहीं हो। उपाध्यक्ष राजमोहन सिंह, महासचिव यशपाल सिंह, उपाध्यक्ष हरीश कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता को धोखा दिया है। उनकी कथनी करनी में भारी अंतर हैं। सरकार पर तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाकर कार्य करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष दिनेश शर्मा, किशन बाठला, अंकित शर्मा, निखिल वत्स, गौरव गर्ग, भारत, अरूण, राहुल, अनूप, अभिनव, अंकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed