फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हाईवे पर ग्रामीणों के बीच नहीं पहुंचा कोई जनप्रतिनिध, रोष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
हाईवे पर ग्रामीणों के बीच नहीं पहुंचा कोई जनप्रतिनिध, रोष
विज्ञापन

हापुड़। दोयमी-धनौरा संपर्क मार्ग पर निर्माणाधीन हाईवे से लिंक व सर्विस रोड की मांग को लेकर 18 दिन से ग्रामीण धरने पर डटे हुए हैं। इस दौरान किसी जनप्रतिनिधि के नहीं पहुंचने से लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने आने वाले समय में जनप्रतिनिधियों को भी सबक सिखाने की चेतावनी दी है। साथ ही मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।
भाकियू के मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा, जिला सचिव इफ्तेखार खां, सुधीर त्यागी ने कहा कि जिला हापुड़ में तीन सांसद, तीन विधायक सत्ता व विपक्ष के होते हुए भी हजारों ग्रामीणों को 18 दिन से धरने पर बैठना पड़ रहा है। किसान व कार्यकर्ता कामकाज छोड़कर, धूप और बरसात में धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन

आश्चर्य की बात यह है कि किसी भी जनप्रतिनिधि ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर, उनकी समस्या को सुनना मुनासिब नहीं समझा है। आलम यह है कि लिंक, सर्विस रोड की मांग को लेकर उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले समय में जनप्रतिनिधियों को भी सबक सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल सचिव ज्ञानेश्वर त्यागी, महेश जाटव, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने कहा कि बिजली के बढ़े बिलों के विरोध में 9 सितंबर को तहसीलों का घेराव किया जाएगा। किसानों की समस्या को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

धरना प्रदर्शन करने वालों में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बबली सिंह, नीलम त्यागी, मूलचंद सिंह, सतीश चंद, सुखपाल सिंह, सचिन, मुकेश त्यागी, विनीत कुमार, योगेश्वर त्यागी, बाबूराम सिंह, जगवीर सिंह, कृष्णवीर सिंह, टुक्कीराम शर्मा, विजयपाल सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, रविशंकर त्यागी, योगेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed