{"_id":"5d6ff4c28ebc3e016d62fd28","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1837178116","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन विभाग ने 26 डग्गामार बसों को किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन विभाग ने 26 डग्गामार बसों को किया सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग ने 26 डग्गामार बसों को किया सीज
हापुड़। परिवहन विभाग ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर 26 डग्गामार बसों का चालान कर सीज कर दिया। विभाग की कार्रवाई से डग्गामार संचालकों में हड़कंप मचा रहा। अफसरों ने आगे भी अभियान जारी रखने की चेतावनी दी।
बुधवार को एआरटीओ प्रवर्तन महेश चंद शर्मा और एआरएम एनपी सिंह ने गाजियाबाद-मुरादाबाद मार्ग पर संचालित डग्गामार बसों के खिलाफ अभियान चलाया। उन्होंने रूट पर रोडवेज बसों की शक्ल में संचालित होने वाली बसों की चेकिंग की। डग्गामार बसों के चालान कर उन्हें सीज कर दिया। डग्गामार बस के परिचालकों से सभी सवारियों के किराए के पैसे वापस कराए। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसके लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था कराई। यात्रियों को रोडवेज बसों मेें बैठाकर रवाना किया। सवारियों को भी जागरूक किया कि वह स्वयं भी सही बस में सफर करें। अपनी जान जोखिम में डालने से बचे। उन्होंने बताया कि रोडवेज बस में यात्रियों को स्वय ही बीमा हो जाता है। हादसा होने की दशा में उनको सरकारी मदद भी दी जाती है।
---------
04 एचपीआर 37