फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दोयमी फ्लाई ओवर पर लगी लाइटों को चलवाने कराने की लगाई गुहार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दोयमी फ्लाई ओवर पर सात वर्ष से छाया अंधेरा
विज्ञापन

हापुड़। शहीद मेजर आशाराम त्यागी मार्ग दोयमी फ्लाई ओवर को बने सात वर्ष हो गए हैं। यहां पर लाइटें भी लगी हैं, लेकिन आज तक चालू नहीं हो पाई हैं। मंगलवार को इस संबंध में सीडीओ से शिकायत की गई। सीडीओ ने मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
मंगलवार को समाजसेवी शिवराज त्यागी ने सीडीओ को दिए शिकायती पत्र में बताया कि शहीद मेजर आशाराम त्यागी मार्ग दोयमी फ्लाई ओवर से दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीणों का आवागमन रहता है। फ्लाई ओवर के निर्माण को सात वर्ष होने के बाद भी अंधेरा छाया रहता है। बताया गया है कि पुल पर लाइटें तो लगाई गई हैं, लेकिन अभी भी उनसे लोगों को प्रकाश की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने फ्लाई ओवर पर प्रकाश की व्यवस्था कराने की मांग की है। राहगीरों को अंधेरे की वजह से परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने जल्द प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed