फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

छिजारसी टोल पर नियमों की अनदेखी से कट रही वाहन चालकों की जेब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
hapur news
छिजारसी टोल पर नियमों की अनदेखी से वाहन चालकों की कट रही जेब
विज्ञापन

हापुड़। हाईवे-9 के चौड़ीकरण होने के बाद हापुड़ और गाजियाबाद के बीच सुगम यात्रा की उम्मीद छिजारसी टोल पर अव्यवस्थाओं और मनमानी की भेंट चढ़ रही है। टोल पर नियमों की अनदेखी करके वाहन चालकों से वसूली की जा रही है। भयंकर जाम के बीच न तो मासिक पास बनाए जा रहे हैं और न ही वापसी यात्रा की पर्ची काटी जा रही है। लोकल वाहनों के लिए भी फिलहाल किसी प्रकार की छूट नहीं है। इस स्थिति से लोगों में रोष पनप रहा है, लोगों का यह गुस्सा कभी भी फूट सकता है।
हापुड़ से दिल्ली के सफर को आसान बनाने के लिए एक्सप्रेस-वे के निर्माण की शुरूआत हुई। योजना के तहत डासना से लेकर हापुड़ निजामपुर बाईपास तक सड़क का चौड़ीकरण व फ्लाईओवर बनवाए गए। इसके अलावा टैक्स वसूली के लिए छिजारसी में टोल प्लाजा बनवाया गया। एलिवेटिड रोड शुरू होने के बाद लोगों की उम्मीद थी, कि दिल्ली दूर नहीं रह जाएगी। लेकिन छिजारसी टोल प्लाजा पर नियमों की अनदेखी और मनमानी के कारण वाहन चालकों की न सिर्फ जेब ढीली हो रही है, बल्कि अव्यवस्थाओं से यहां लग रहा लंबा जाम यात्रा के सुखद अनुभव को फीका कर रहा है। पिछले तीन दिन से टोल प्लाजा पर भयंकर जाम लोगों के पसीने छुड़ा रहा है। इसके अलावा टोल कर्मी नियमों के अनुसार वाहन चालकों से टोल नहीं वसूल रहे हैं। प्रतिदिन दिल्ली गाजियाबाद जाने वाले लोगों का आरोप है कि टोल कर्मी केवल एक तरफ का टोल वसूल रहे हैं। 24 घंटों में वापसी की पर्ची नहीं काटी जा रही है। इसके अलावा मासिक पास भी नहीं बनाया जा रहा है। लोकल वाहनों के लिए फिलहाल कोई छूट नहीं दी जा रही है। जिससे वाहन चालकों को अतिरिक्त टोल देना पड़ रहा है। विरोध करने पर वाहन चालकों से अभद्रता की जा रही है। आलम यह है कि टोल कर्मियों की मनमानी को लेकर लोगों में रोष पनप रहा है और इसके लिए शिकायतों का दौर शुरू हो चुका है। कुछ लोगों ने इस संबंध में आरटीआई के तहत जानकारी मांगते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन

एनएचएआई के परियोजना निदेशक आरपी सिंह का कहना है कि नियम के अनुसार ही टोल वसूला जाएगा। मासिक पास और टू वे टैक्स वसूलने की सुविधा वाहन चालकों को दी जाएगी। यदि ऐसा नहीं हो रहा है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed