फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नहीं कोई इंतजाम, रोज लग रहा जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
hapur news
नहीं कोई इंतजाम, हररोज लग रहा जाम
विज्ञापन

हापुड़। जाम से शहर के लोगों को निजात मिलती नजर आ रही है। शहर में जाम से बचाव के कोई ठोस इंतजाम न होने के कारण आए दिन जाम लग रहा है। मंगलवार को भी दोपहर तक शहर में जाम की स्थिति बनी रही, जिसके कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। भयंकर धूम के कारण लोग गर्मी में बिलबिला उठे।
पिछले तीन दिनों से शहर में लगातार जाम लग रहा है। अतिक्रमण, अवैध कट और रोंग साइड सड़क पर बेरोकटोक चलने वाले लोगों के कारण जाम के हालात भयंकर बने हुए हैं। मंगलवार को भी शहर में सुबह के समय जाम लग गया। वाहनों की लंबी लंबी कतारों के कारण हालात काफी भयंकर हो गए। सड़क की एक साइड निकलना मुश्किल हो गया था। सबसे अधिक परेशानी गढ़ दिल्ली रोड से गुजरने वालों का उठानी पड़ी। घंटों तक वाहन जाम में फंसे रहे और इनमें सवार लोग गर्मी में बिलबिला उठे। मंगलवार दोपहर तेज धूप होने के कारण लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यातायात पुलिस की लापरवाही से जाम लग रहा है। रोज जाम लग रहा है कि लेकिन यातायात पुलिस चौराहे के आसपास ई रिक्शा, थ्री व्हीलर और दूसरे वाहनों को खड़े होने की इजाजत दे रही है। जिसके कारण ही जाम लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राजेश कुमार का कहना है कि अतिक्रमण हटवाकर जाम से निजात दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed