{"_id":"5d5c49888ebc3e6c8552275f","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1826486110","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-235 पर लिंक मार्ग के निर्माण की मांग पर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-235 पर लिंक मार्ग के निर्माण की मांग पर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे से लिंक मार्ग के निर्माण को ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
हापुड़। दोयमी-धनौरा मार्ग से होकर गुजर रहे निर्माणाधीन एनएच-235 पर लिंक मार्ग न बनाए जाने के विरोध में 25 अगस्त से शुरू होने वाले आंदोलन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों ने गांवों में जनसंपर्क व चौपाल लगायी। बड़ी संख्या में लोगों ने धरने में शामिल होने का निर्णय लिया।
उल्लेखनीय है कि दोयमी-धनौरा मार्ग को क्रॉस करते हुए मेरठ से बुलंदशहर के लिए बनाया जा रहा निर्माणाधीन एनएच-235 गुजर रहा है। लेकिन इस मार्ग पर कोई लिंक रोड न दिए जाने के कारण हजारों ग्रामीणों को बाईपास पर चढ़ने के लिए मिलों की दूरी तय करनी पड़ेगी।
शुरूआत से ही धनौरा, दोयमी, वझीलपुर, सूदना, खड़खड़ी, असरा, मुरादपुर के ग्रामीण हाईवे पर चढने उतरने के लिए लिंक रोड की मांग उठा रहे हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इसके विरोध में अब ग्रामीणों ने 25 अगस्त से धरना प्रदर्शन कर, आंदोलन शुरू करने की योजना बना ली है।
विज्ञापन
मंगलवार को गांवों में जनसंपर्क कर, ग्रामीणों से आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। आस पास के ग्रामीणों ने भी सर्वसम्मति से इस आंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया है। भारतीय किसान यूनियन भी धरने को समर्थन कर रही है। भाकियू के मंडल सचिव ज्ञानेश्वर त्यागी ने बताया कि ग्रामीणों को राहत नहीं मिलने तक आंदोलन को जारी रखा जाएगा।
जनसंपर्क करने वालों में सुरेश त्यागी, निर्दोश त्यागी, पप्पू त्यागी, सचिन त्यागी, ज्ञानेश्वर त्यागी, ज्ञानेंद्र त्यागी, जुगेंद्र सिंह, मनवीर सिंह, श्रीभगवान त्यागी, जयभगवान त्यागी, सतेंद्र प्रधान, सुधीर त्यागी, निखिल त्यागी, धर्मवीर त्यागी, मुनेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।