{"_id":"5d5462a98ebc3e6ce64e5441","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd182336254","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस आज, चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस आज, चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस आज, चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
हापुड़। स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली हाई अलर्ट पर है। इसे लेकर बुधवार को जनपद में भी अलर्ट जारी किया हुआ है। शहर में जगह जगह चेकिंग की गयी। शाम के समय होटल और सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्धों की जांच की गयी। जनपद की सीमाओं पर बैरियर लगाकर सील कर दिया गया। इस दौरान हर आने-जाने वाले वाहन की गंभीरता से जांच की गयी। पुलिस प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस पर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का ऐलान किया है।
स्वतंत्रता दिवस पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हाईअलर्ट घोषित किया गया है। सभी क्षेत्राधिकारियों और सभी थाना प्रभारी निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी नजर रखें। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये जायें। बाजार, होटल, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जाये। बुधवार को भी शहर में जगह जगह चेकिंग की गयी।
पुलिस ने होटलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया और संचालकों को हिदायत दी कि होटलों में आने-जाने वाले का पता और नाम रजिस्टर में नोट किया जाएं। यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में मिले तो उसकी तुरंत जानकारी दी जाए। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने जांच अभियान चलाया। स्टेशन पर आने वाले हर व्यक्ति के सामान की जांच की गई।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस ने नगर में रूट मार्च किया और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। एसपी डा. यशवीर सिंह ने बताया कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर पुलिस को कड़ी निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं। इन इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। खुफिया विभाग भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर अलर्ट रहा। खुफिया पुलिसकर्मियों ने शहर में घूमकर स्थिति पर नजर बनाये रखी।
पुलिस ने बैंकों की भी की जांच
बुधवार को जिले की पुलिस ने अपने अपने क्षेत्रों में स्थित बैंकों की सुरक्षा का जायजा लिया। कोतवाली हापुड़, हाफिजपुर थाना प्रभारियों सहित सभी थाना प्रभारियों ने बैंकों में संदिग्धों से पूछताछ की। इसके अलावा तैनात गार्डों से भी सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए।