फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

लोन दिलाने के नाम पर दो युवकों से एक लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
hapur news
लोन दिलाने के नाम पर दो युवकों से एक लाख ठगे
विज्ञापन

हापुड़। पुलिस द्वारा सख्ती के बावजूद लोन दिलाने के नाम पर ठगी का सिलसिला नहीं रुक रहा है। बागपत निवासी दो युवकों से रेलवे रोड स्थित एक फाइनेंस कंपनी ने फाइल चार्ज पर करीब एक लाख रुपए ठग लिए। पीड़ितों ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बागपत के कस्बा छपरौली निवासी गोपाल और गांव बकौर कलां निवासी राम कुमार ने बताया कि कुछ माह पहले हापुड़ के रेलवे रोड स्थित एक फाइनेंस कंपनी से उन्हें कॉल आयी थी। कॉल करने वाले ने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताकर लोन के बारे में जानकारी देनी शुरू कर दी। उसने बताय कि वे सस्ती दरों पर लोन दिलाते हैं। दोनों उस व्यक्ति की बातों में आ गये। उक्त कर्मचारी ने दोनों को हापुड़ रेलवे रोड स्थित कंपनी के कार्यालय पर बुलाया।
विज्ञापन

कंपनी के कर्मचारियों ने गोपाल को छह लाख और रामकुमार को पांच लाख का लोन दिए जाने का आश्वासन दिया। कर्मचारियों ने फाइल चार्ज और अन्य प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर गोपाल से 72 हजार और रामकुमार से 32 हजार जमा करा लिए। दोनों से कुल 1 लाख चार हजार रुपये जमा करा लिए गए। इसके बाद कंपनी के कर्मचारी लोन की धनराशि दिलाये जाने के लिए टरकाते रहे। बृहस्पतिवार को दोनों पीड़ित कंपनी कार्यालय पहुंचे और रकम वापस करने की मांग की। सख्ती से अपने रुपये वापस मांगने पर कर्मचारियों और दोनों लोगों में काफी कहासुनी हुई। जिसके बाद दोनों ने कोतवाली पहुंचकर कंपनी के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोन के नाम पर आए दिन हो रही है ठगी -
जिले में ऋण दिलाये जाने के नाम पर दर्जनों कंपनियों संचालित हैं। पुलिस द्वारा लगातार ऐसी फ्रॉड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। एसपी डा. यशवीर सिंह ने दो माह पहले ऐसी कंपनी संचालकों के खिलाफ सख्त धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद पुलिस ने रेलवे रोड और मेरठ रोड पर कई कंपनियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। थानेदारों को ऐसी कंपनियों के सत्यापन के आदेश भी दिए गए थे। लेकिन कहीं न कहीं पुलिस इस इस मामले खानापूर्ति बरत गयी। जिसके कारण अभी भी लोग ऐसी कंपनियों का शिकार हो रहे हैं। बड़ी बात है कि हापुड़ में बड़ी संख्या में ऐसी कंपनियां संचालित हैं, जो हापुड़ ही नहीं आसपास के जिलों के लोगों को भी ठग रही हैं। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र का कहना है कि ऐसी कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed