{"_id":"5d4b14858ebc3e6cb908a386","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1818647100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायता राशि का चेक नहीं हुआ कैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायता राशि का चेक नहीं हुआ कैश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायता राशि का चेक नहीं हुआ कैश
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवगढ़ी स्थित एलपीजी गैस गोदाम पर 30 जून को गार्ड कन्हैया की हत्या के मामले में परिजनों ने सहायता राशि ना मिलने का आरोप लगाया है। डीएम कार्यालय पहुंचे परिजनों ने गैस मालिक द्वारा दिए गए छह लाख का चेक कैश कराए जाने की मांग की है। डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
30 जून को शिवगढ़ी के जंगल में स्थित भारत एलपीजी गैस गोदाम के गार्ड कन्हैया की गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। मौके पर पहुंचे गैस गोदाम के मालिक ने पीड़ित परिजनों को सहायता के रूप में छह लाख का चेक दिया था।
यह चेक 30 जुलाई में कैश किया जाना था, लेकिन जब 30 जुलाई को परिजन चेक को लेकर बैंक पहुंचे तो बैंक कर्मियों ने यह कहते हुए उन्हें वापस भेज दिया कि चेक के भुगतान पर रोक लगा दी गई है। बुधवार को मृतक की पत्नी किशनवती परिवार के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची और डीएम से मामले में हस्तक्षेप कर सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
परिवार का कहना कि मृतक कन्हैया लाल परिवार में एक मात्र कमाने वाला व्यक्ति था, ऐसे में परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। डीएम ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।