फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ढाई घंटे की मूसलाधार बारिश से शहर हुआ जलमग्न

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
hapur news
ढाई घंटे की मूसलाधार बारिश से शहर हुआ जलमग्न
विज्ञापन

हापुड़। मंगलवार को आई आफत की मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न हो गया। अधिकांश गली-मोहल्ले तरणताल बन गए। इस बारिश ने नगर पालिका के सफाई अभियान की भी पोल खोलकर सामने रख दी। प्रमुख मार्गों से लेकर गली-मोहल्लों में जलभराव के चलते जीवन अस्त व्यस्त हो गया। रही सही कसर जब पूरी हो गई जब नालों से निकली गंदगी व शिल्ट स़ड़कों पर जमा हो गई। जहां से लोगों को निकलना भी दूभर हो गया।
मंगलवार सुबह से ही झमाझम बारिश होनी शुरू हो गई। सुबह लगभग 8.30 बजे तेज बारिश शुरू हुई जो 11 बजे तक पड़ती रही। देखते ही देखते शहर के फ्रीगंज रोड, स्वर्ग आश्रम रोड, जवाहर गंज, अयोध्यापुरी, रघुवीर गंज, चमरी, गोल मार्केट, भगवानपुरी, शिवपुरी, पुरानी कलक्ट्रेट, पन्नापुरी, श्रीनगर, इंद्रलोक कालोनी सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया। इन मोेहल्ले में कई लोगों के घर में पानी भी चला गया। वहीं मेरठ रोड स्थित संजय नगर, चंद्रलोक कालोनी, आदर्श नगर में कई घंटे पानी भरा रहा। यहां पर एक बेसमेंट में पानी भरने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। वहीं आर्य समाज मंदिर के बाहर काफी गहरा व चौड़ा नाला ओवर फ्लो होने से सड़क पर जलभराव रहा। इसके अलावा गढ़ रोड पर तहसील चौराहे के निकट, बुलंदशहर रोड पर बसपा कार्यालय के निकट, दिल्ली रोड पर अपना घर कालोनी के बाहर आदि जगहों पर सड़कों पर भी बारिश का पानी पहुंच गया। इसकी वजह से सड़क पर पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हिन्दुस्तान पाइप स्टोर के संचालक जनार्दन त्यागी ने बताया कि इतना पानी आज तक कभी नहीं भरा।
विज्ञापन

गोल मार्केट में दुकानदारों का हुआ नुकसान
गोल मार्केट शहर की पॉश मार्केट है। नगर पालिका से सटी इस मार्केट का जलभराव से काफी पुराना नाता है। लगभग चार वर्ष पूर्व डीएम के आदेश पर यहां से बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटवाया गया था, ताकि यहां पर नालों की सफाई हो तथा सड़कें भी चौड़ी हो जाएं। लेकिन इसका कोई लाभ नहीं मिला। नाले से लेकर सड़के भलें ही चौड़ी हो गई हैं लेकिन जलभराव की समस्या जस की तस है। मंगलवार को हुई बारिश से यहां के दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है। लोगों की दुकानों में काफी पानी भर गया। दुकानदारों में इसको लेकर काफी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव के बाद गंदगी ने बढ़ाई मुसीबत
स्वर्ग आश्रम रोड स्थित फूटा मोहल्ले के घरों में बारिश का पानी भर गया। यहीं हाल बुलंदशहर रोड स्थित मजीद्दपुरा, देहली गेट मोहल्ले में भी रहा। लेकिन जब पानी कम हुआ तो और ज्यादा मुसीबत बढ़ गई। नालों से निकली गंदगी व कूड़ा लोगों के घर में जमा हो गया। जिसकी सफाई करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस्लामुद्दीन, इब्राहिम, नईम, शाहनावाज, इमरान ने कहा कि पालिका की लापरवाही की वजह से मोहल्लेवासी नरकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे हैं।
पुराना कलक्ट्रेट भी हुआ जलमग्न
शहर के गली मोहल्लों के साथ-साथ नगर पालिका और पुराने कलक्ट्रेट परिसर में भी जलमग्न जैसी स्थिति रही। परिसर के कार्यालयों में भी बारिश का पानी पहुंच गया। इससे कर्मचारी और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
शिवा पाठशाला में जलभराव से फुंका इन्वर्टर
कलक्टर गंज स्थित शिवा पाठशाला में जलभराव होने से रिकार्ड, किताबें आदि गीले हो गए। इन्वर्टर सहित कई बिजली के उपकरण फुंक गये। प्रधानाध्यापिका सुमन अग्रवाल ने बताया कि बारिश से काफी नुकसान हुआ है।
तताराचंद अस्पताल में भी भरा पानी
स्वर्ग आश्रम पर जलभराव की समस्या काफी पुरानी है। हल्की बरसात में ही यहां जलभराव हो जाता है। मंगलवार को तो मूसलाधार बारिश हुई। सड़कों पर जलभराव के अलावा दुकानों व अस्पतालों में भी पानी भर गया। ताराचंद अस्पताल में बारिश का पानी भर गया। इसकी वजह से मरीजों को भी परेशानियां का सामना करना पड़ा। वहां पार्किंग में खड़े वाहनों में भी पानी भर गया।

कोट-
नगर पालिका ईओ जेके आनंद ने बताया कि बरसात से पूर्व नालों की साफ-सफाई कराई गई थी। बरसात के दौरान भी जजगह-जगह सफाई कर्मी लगे हुए थे। जहां भी जलभराव हो रहा था वहीं पर सफाई कर्मी जलनिकासी में लगे हुए थे। लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
मुनीश शर्मा 6 एचपीआर 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed