{"_id":"5d3c9bbe8ebc3e6c926acaa6","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd181187461","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव नली हुसैनपुर के हैंडपंपों का पानी नहीं है पीने लायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव नली हुसैनपुर के हैंडपंपों का पानी नहीं है पीने लायक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
... तोे पीने लायक नहीं है नली हुसैनपुर के हैंडपंपों का पानी
हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव नली हुसैनपुर में हैंडपंपों का पानी पीने लायक नहीं रहा। यह खुलासा जल निगम द्वारा पांच हैंडपंपों के पानी की जांच रिपोर्ट के बाद हुआ। रिपोेर्ट में पानी के नमूने अमानक मिले हैं। विभाग ने अब आनन फानन में इन सैंपलों की जांच के लिए नमूनों को लखनऊ की लैब में भेजा गया है।
गौरतलब है कि गांव निवासी मनोज शर्मा व राकेश शर्मा ने आईजीआरएस पोर्टल पर पांच हैंडपंपों के पानी को लेकर शिकायत की थी। शासन के आदेश पर स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। जिसके बाद जल निगम को जांच के निर्देश दिए गए।
डीएम के आदेश के बाद जल निगम द्वारा चिंहित सबसे खराब पांच हैंडपंपों के पानी का सैंपल लिया गया। जिला स्तरीय प्रयोगशाला में पानी के सैंपलों का परीक्षण कराया गया। इसमें इन नलों का पानी पीने योग्य नहीं पाया गया। मामले की गंभीरता पर इन नलों के सैंपल को पुन जांच के लिए लखनऊ की जल परीक्षण प्रयोगशाला में भेजा है।
विज्ञापन
इन पांच हैंडपंपों के सैंपल मिले हैं फेल
जल निगम की जांच में नली हुसैनपुर निवासी जगदीश पुत्र मुख्तयार शर्मा, मूलचंद पुत्र मोमराज, कुशल पुत्र सतवीर, ब्रह्मानंद पुत्र बदाम व आदर्श इंटर कालेज के पास मोड़ पर लगे हैंडपंपों के सैंपल फेल मिले हैं।
काली नदी किनारे बसें गांवों का भी यही हाल
काली नदी किनारे बस दर्जनों गांव बिगास, कनिया कल्याणपुर, मुदाफरा, गोहरा आलमगीरपुर, हरनाथपुर कोटा आदि गांवों के हैंडपंपों से निकलने वाला पानी भी दूषित है। इन गांवों में दर्जनों लोग कैंसर जैसी बीमारी से पीड़ित हैं। ग्रामीणों की काफी शिकायत के बाद यहां सैंपलिंग तक नहीं हो सकी है।
जल निगम के अधिशासी अभियंता एसवी सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय जांच में फैल पाए गए पानी के सैंपल पुन परीक्षण के लिए लखनऊ की लैब में भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्रवाई होगी।