फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सड़के होने लगी भगवा, चारों ओर भोले...बम-बम भोले की धूम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
hapur news
भक्ति की शक्ति में मंजिल की ओर बढ़ रहे भोले
विज्ञापन

हापुड़। कांवड़िये हरिद्वार व गोमुख से जल लेकर पहुंचने शुरू हो गए हैं। शहर की सड़के केसरिया रंग में रंगने लगी हैं। हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारों से चारों दिशाएं गूंज रही हैं। शिविरों में कांवड़ियों के सेवा करने वाले भी आगे आ रहे हैं। पुलिस-प्रशासन भी व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से सतर्क है।
शिवालयों में 30 जुलाई को जल चढ़ाया जाएगा। हरिद्वार व गोमुख से जल लेकर कांवड़िये अपने-अपने गंतव्य स्थानों को पहुंचने शुरू हो गए हैं। शनिवार को सुबह से ही मेरठ-बुलंदशहर मार्ग, दिल्ली मार्ग, गढ़ मार्ग, कुचेसर चौपला आदि मार्गों पर सुबह से ही कांवड़ियों के दर्शन होने शुरू हो गए। जिलेभर के कांवड़ मार्ग केसरिया रंग में रंगे नजर आए। इस दौरान कांवड़ियों की जुबां से बम-बम भोले का स्वर ही निकल रहा था। भक्ति की शक्ति और ऊ र्जा के साथ कांवड़िये अपनी मंजिल की और तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन व्यवस्थाओं को लेकर सतर्क
पुलिस-प्रशासन ने कांवड़ मार्गों कांवड़ियों के लिए एक तरफ का रास्ता पूरी तरह से छोड़ा गया है। कांवडिय़ों के लिए सड़क पर पुराने ड्रमों को रखकर रस्सी से बांधकर व्यवस्था की गई है। शनिवार को सुबह से मेरठ मार्ग, बुलंदशहर मार्ग पर पुलिसकर्मी रस्सी बांधकर कांवड़ मार्ग पर व्यवस्था बनाते दिखाई दिए। वहीं पुलिस-प्रशासनिक अफसर कांवड़ व्यवस्थाओं को लेेकर पूरी तरह से सतर्क हैं। उन्होंने अधीनस्थों को कांवड़ कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबली मंदिर पर नगर पालिका ईओ ने किया निरीक्षण
नगर पालिका ईओ जेके आंनद ने शनिवार को सबली मंदिर का निरीक्षण किया। मंदिर के आसपास साफ-सफाई से लेकर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ईओ ने कहा कि सावन माह में मंदिर पर पूजा-अर्चना करने की विशेष मान्यता है। यहां पर पूजा-अर्चना करने वालों की संख्या भी काफी रहती है। मंदिर पर 30 जुलाई को जल चढ़ाया जाएगा। उन्होंने नगर पालिका कर्मचारियों को मंदिर के आसपास सुबह-शाम साफ-सफाई कराने, मंदिर के मार्गाें पर चूना छिड़कवाने और मोबाइल टॉयलेट रखवाने के आदेश दिए।

खाद्य सुरक्षा टीम ने की जांच
शनिवार को खाद्य सुरक्षा व औषधी विभाग के अधिकारियों ने कांवड़ शिविरों की जांच की। उन्होंने मेरठ रोड पर शिविरों में कांवड़ियों के लिए बनाए जा रहे खाने-पीने के सामान को चैक किया। शिविर में रखी ब्रेड, पॉली पैक दूध, मसाले व अन्य सामानों की एक्सपाईरी डेट की भी जानकारी हासिल की। कांवड़ियों के लिए खाने-पीने का सामान बनाने वाले कारीगरों को साफ-सफाई रखने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed