फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मारपीट के मामले में 12 के खिलाफ एफआईआर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
hapur news
मारपीट के मामले में 12 के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने गांव के एक दर्जन लोगों पर उसके चाचा को बंधक बनाकर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाते हुए 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव बागड़पुर निवासी शिवकुमार ने बताया कि नौ जुलाई को गांव निवासी कुछ लोग जबरन उसके चाचा सूरजपाल को अपने घर ले गए। आरोपियों ने सूरजपाल को बंधकर बनाकर लाठी डंडों से जमकर पीटा। धारदार हथियार से वारकर आरोपियों ने उसकी हत्या का प्रयास किया। मारपीट में सूरजपाल के पैर की हड्डी टूट गई। पुलिस ने शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने प्रदीप, ज्ञानचन्द, दौलत, उम्मेद, महेन्द्र, रामकिशन, बृह्म, अरुण, सतेन्द्र, सोनू, भगत, समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव नली हुसैनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस के अनुसार सोनिका पत्नी संजीव की मौत हार्ट अटैक से हुई है। कुछ लोगों ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना दी थी। लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। महिला के परिजनों द्वारा भी किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed