फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कारगिल में दुश्मनों के दांत खट्टे कर शहीद हो गया था चमन सिंह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
hapur news
कारगिल में दुश्मनों के दांत खट्टे कर शहीद हो गया था चमन सिंह
विज्ञापन

हापुड़। कारगिल युद्ध में हापुड़ के गांव उदयपुर के लायंस नायक शहीद चमन सिंह ने दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिये थे। गोली और बम के धमाकों के बीच भारत मां का यह वीर सपूत दुश्मनों पर टूटते हुए आगे बढ़ता चला गया और कई दुश्मनों को मौत के घाट उतार कर खुद देश के लिए वीरगति को प्राप्त हो गया। भारत मां के इस जाबाज सपूत को आज भी जिलेवासियों के साथ साथ देशवासी याद करते हैं।
कागरिल में जब दुश्मन कब्जा करने के लिए पहुंचे तो उदयपुर गांव के लायंस नायक चमन सिंह भी दुश्मनों से लोहा लेने के लिए अपनी बटालियन के साथ वहां पहुंच गए थे। दुश्मनों को गोली का जवाब गोली से देते हुए यह वीर सपूत 13 जून 1999 को वीरगति को प्राप्त हो गया था।
विज्ञापन

करीब चार दिन बाद शहीद चमन सिंह का पार्थिक शरीर जब गांव उदयपुर जाने के लिए हापुड़ शहर में पहुंचा था तो हजारों की संख्या में शहरवासियों ने नम आंखों के बीच इस वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी थी। चमन सिंह अमर रहे, भारत माता की जय के नारों से हापुड़ गूंज गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चमन सिंह का पार्थिक शरीर जब उनके घर पहुंचा था तो उनके पिता दलपत सिंह ने पुत्र का स्वागत करते हुए उसकी वीरता पर गर्व किया था।
जतिन त्यागी 25एचपीआर35
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed