फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हर-हर महादेव के जयघोष के साथ हरिद्वार को रवाना हुए कांवड़िये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
hapur news
हर-हर महादेव के जयघोष के साथ हरिद्वार को रवाना हुए कांवड़िये
विज्ञापन

हापुड़। शिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में शिव भक्त भगवा वस्त्र धारण कर हरिद्वार से गंगा जल लाने के लिए रवाना होना शुरू हो गये हैं। हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारों के साथ शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया है। उधर, दूर दराज को जाने वाले कांवड़ियों की अपनी मंजिल की तरफ आमद भी बढ़ रही है।
भोले बाबा के जयकारों के साथ मंगलवार को भी कांवड़ियों के जत्थे हरिद्वार के लिए रवाना हुए। रोडवेज बसों के अलावा निजी वाहनों से कांवड़िये भगवान का जलाभिषेक करने के लिए जल लेने के लिए प्रस्थान हो रहे हैं। रोडवेज बस स्टैंड पर पूरे दिन कांवड़ियों के जाने का सिलसिला लगा रहा।
विज्ञापन

उधर, बोल बम के जयकारों के साथ अपने गंतव्य को तेजी से बढ़ने शुरू हो गए हैं। फिलहाल दूर दराज के कांवड़ियों की आमद भी तेज हो गयी है। जिसे देखते हुए प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज की जा रही हैं। आने वाले दो दिनों में सड़कें भगवा रंग से रंगी दिखाई देंगी और बोल बम, हर हर महादेव के जयकारे सुनाई देंगे। शिवभक्तों के लिए श्रद्धालुओं ने कांवड़ सेवा शिविर लगाने शुरू कर दिए हैं, जिसमें कांवड़ियों की सुविधा के लिए खानपान, स्नान, चिकित्सा सुविधा, आराम करने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 को होगा नगर पालिका और आईआईए के शिविर का उद्घाटन -
कांवड़ यात्रा को लेकर नगर पालिका के शिविर का उद्घाटन 27 जुलाई को सुबह दस बजे होगा। पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने बताया कि शिविर का उद्घाटन मेरठ रोड पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल करेंगे। इस दौरान विधायक विजयपाल आढ़ती, जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार व जिलाध्यक्ष डा. विकास अग्रवाल होंगे। शिविर को लेकर नगर के सभासदों की एक बैठक का भी आयोजन किया गया। उधर, आईआईए के पूर्व चैप्टर अध्यक्ष धीरज चुग ने बताया कि 27 जुलाई को ही उनके शिविर का उद्घाटन तीन बजे किया जाएगा।
हरिद्वार मार्ग पर दौड़ रहीं हापुड़ डिपो की 25 बस
हापुड़। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की भीड़ बढ़ने पर रोडवेज के अधिकारियों ने हरिद्वार मार्ग पर बसों की संख्या में इजाफा कर दिया है। पहले 10 बसों का संचालन हो रहा था, अब 25 बस रोजाना इस मार्ग पर दौड़ रही हैं।

कावंड़ यात्रा के दौरान हापुड़ डिपो के अफसरों ने हरिद्वार मार्ग पर 50 बसों को रिजर्व किया है। शुरूआत में 10 बसों का संचालन कराया गया। लेकिन अब शिवभक्तों की भीड़ बढ़ने पर बसों की संख्या 25 तक पहुंच गई है। आने वाले दो दिनों में बसों की संख्या इस मार्ग पर 60 तक कर दी जाएगी।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह का कहना है कि शिवभक्तों को सफर में कोई परेशानी नहीं होगी। इस संबंध में कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed