फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कचहरी हवालात में कैदी का धारदार हथियार से गला रेता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
hapur news
कचहरी हवालात में कैदी का धारदार हथियार से गला रेता
विज्ञापन

हापुड़। पिछले वर्ष गांव कनिया कल्याणपुर में जमीनी रंजिश में हुई किसान की हत्या के मामले में आरोपी कैदी पर मंगलवार को कचहरी हवालात में दूसरे पक्ष के कैदियों ने हमला बोल दिया। हवालात में ही किसी धारदार हथियार से कैदी की गर्दन पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस तीन आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बड़ी बात है कि धारदार वस्तु बरामद नहीं हुई है।
पिछले वर्ष 22 मई को बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर में एक बीघा जमीन के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ था। जिसमें सतीश त्यागी उर्फ पिंटू की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गांव के ही आनंद, सुबीश, पंकज, कुलदीप, सुरेंद्र, नितिन व प्रदीप के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। जबकि कुछ दिन बाद दूसरे पक्ष ने जान से मारने के प्रयास के आरोप में मृतक पक्ष के सतेंद्र, ललित, सुशील, निशांत, नरेश, हरिओम, परम आदि के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। हालांकि इस पक्ष से कुछ लोगों की जमानत हो चुकी है।
विज्ञापन

मंगलवार को दोनों पक्षों की हापुड़ कचहरी में सुनवाई थी। हत्या के आरोपी कुलदीप त्यागी (32)पुत्र सेवाराम, धीरेंद्र, नितिन और प्रदीप को कचहरी लाकर हवालात में बंद कर दिया गया। जबकि दूसरी वैन से दूसरे पक्ष के सुनील त्यागी, निशांत और ललित भी सुनवाई के लिए हवालात पहुंचे। आरोप है कि हवालात में तीनों ने मिलकर कुलदीप को दबोच लिया और किसी धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। हवालात में शोर सुनकर बाहर मौजूद पुलिसकर्मी अंदर पहुंचे और घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। उधर, पुलिस तीनों आरोपियों सुनील, निशांत और ललित निवासी कनिया कल्याणपुर को लेकर थाने आ गई। मामले की जांच की जा रही है। उधर, आरोपी पक्ष के लोगों ने कहना है कि तीनों आरोपियों की हाईकोर्ट से जमानत हो चुकी है। उनकी जमानत खारिज हो जाए, इसे लेकर खुद को घायल कर षडयंत्र रचा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राजेश कुमार का कहना है कि धारदार वस्तु अभी बरामद नहीं हुई है। लेकिन हवालात में धारदार वस्तु कैसे पहुंची इसकी जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed