{"_id":"5d3615298ebc3e6d1e2bd863","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd180815413","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेक्सटाइल सिटी में उद्यमियों को मिलें बेहतर सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेक्सटाइल सिटी में उद्यमियों को मिलें बेहतर सुविधाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेक्सटाइल सिटी में उद्यमियों को मिलें बेहतर सुविधाएं
हापुड़। उद्योग बंधुओं की बैठक में अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव ने कहा कि उद्यमियों की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाए। अधिकारी इन समस्याओं को गंभीरता के साथ लें।
कलेक्ट्रेट सभागार में बताया गया कि किठौर रोड से असौड़ा की पुलिया तक नाला निर्माण के संबंध में प्रस्ताव प्रमुख सचिव आवास को भेजा गया है। प्रमुख सचिव से नाला निर्माण के लिए धनराशि दिलाने की मांग की गई है। मेरठ रोड पर ईएसआईसी की डिस्पेंसरी में बेहतर स्वास्थ्य सेवा के संबंध में शासन को पत्र भेजा गया है, जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।
पिलखुवा टेक्सटाइल सिटी योजना में विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में बताया गया कि स्ट्रीट लाइट सही हो गई है अन्य समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उद्यमियों ने कहा कि टेक्सटाइल सिटी में उद्यमियों को बेहतर सुविधा दी जाए ताकि अन्य उद्यमी भी यहां उद्योग लगाने के लिए प्रेरित हो सकें। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग योगेश कुमार ने किया। इस अवसर पर हापुड़ स्मॉल स्केल एसोसिएशन के
विज्ञापन
अध्यक्ष पुरुषोत्तम वर्मा, सचिव अमन गुप्ता, व्यापारी नेता एवं उद्यमी विजय अग्रवाल, बिजेंद्र कुमार लोहे वाले, संजय गर्ग आदि उद्यमि मौजूद रहे।