फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

Hapur News: युवती से दुष्कर्म की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
hapur news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में दूध लेने जा रही युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी युवती व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। आरोपी ने युवती के फोटो एडिट कर वायरल करने की भी धमकी दी है।


मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि उसके फोन पर एक व्यक्ति ने कॉल कर उससे अश्लील बातें करने के बाद व्हाट्सएप पर तरह-तरह के फोटो भेजकर उसे ब्लैकमेल किया। आरोपी ने एडीटिंग करके उसके फोटो को वायरल करने की धमकी भी दी। इस संबंध में उसने तीन अगस्त को थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बीते 29 अगस्त सुबह दस बजे वह अपने घर से मोहल्ले से दूध लेने जा रही थी। घर से कुछ दूर पहुंचने पर मोहल्ले के ही युवक ने ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि नामजद आरोपी के खिलाफ 296, 352, 351(2), 74 व 75 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed