फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

Hapur News: शादी समारोह में की हर्ष फायरिंग, मची अफरा तफरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
hapur news
शादी समारोह में की हर्ष फायरिंग, मची अफरा तफरी
विज्ञापन

सिंभावली। कोतवाली थाना क्षेत्र में हरौड़ा रोड स्थित महाराजा फार्म हाउस में शादी समारोह में कुछ हुड़दंगियों ने हर्ष फायरिंग कर दी, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सिंभावली क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी मोहित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उल्लेख किया है कि 26 जनवरी को हरौड़ा मौड के पास महाराजा फार्म हाउस में साले की शादी थी। इसी बीच यशुवर्धन निवासी गंदूनगला, बहादुरगढ़, देव निवासी सुभाष विहार कॉलोनी, युगल चौधरी निवासी लाडपुर, बहादुरगढ़ नगर बुलंदशहर और हरजिंद्र निवासी नवादा कलां सिंभावली ने शादी समारोह में भीड़ के बीच हर्ष फायरिंग कर दी। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसी की तरफ तीन चार राउंड फायरिंग कर दी, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने बताया कि गनीमत रही कि कोई भी गोली का शिकार नहीं हुआ, अन्यथा बड़ी घटना घटित हो सकती थी। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया और थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेष कुमार का कहना है कि संबंधित मामले में हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज किया है, आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed