फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

राशन की कालाबाजारी में दो डीलरों पर मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
hapur news
राशन की कालाजाबारी में दो डीलरों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। राशन की कालाबाजारी करने के आरोप में क्षेत्र के गांव चांदनेर और नेकनामपुर नानई के डीलरों पर बहादुरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। न्यायिक तहसीलदार की अध्यक्षता में गढ़ और धौलाना पूर्ति निरीक्षकों ने दोनों डीलरों की राशन की दुकानों की जांच की थी, जिसमें काफी अनियमितताएं मिली थी।

धौलाना पूर्ति निरीक्षक प्रीति रानी नेे बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर न्यायिक तहसीलदार सुदीप कुमार की अध्यक्षता और पूर्ति निरीक्षक कमलेश कुमार के साथ गढ़ ब्लॉक क्षेत्र के गांव चांदनेर की राशन की दुकान की जांच की गई। इस दौरान राशन डीलर खेमचंद और उसके सहायक बृजपाल सिंह ने बताया कि चांदनेर की दुकान विभागीय जांच के चलते नेकनामपुर नानई के राशन डीलर से सम्बद्ध है। जिसके बाद नेकनामपुर नानई की दुकान की भी जांच की गई। जहां पर स्टॉक बोर्ड, साइन बोर्ड, स्टॉक रजिस्टर समेत अन्य दस्तावेजों में कमी पाई गई। वहीं दोनों स्थानों पर खाद्यान्न भी कम मिला। जिसके चलते प्रथम दृष्टया खाद्यान्न की कालाबाजारी होना भी सामने आया है। प्रीति रानी ने बताया कि चांदनेर के राशन डीलर खेमचंद, उसके सहायक बृजपाल सिंह और नेकनामपुर नानई राशन डीलर अशोक कुमार के खिलाफ तहरीर दी गई है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed