{"_id":"634ae67382605f69d24b5bf1","slug":"hapur-news-garh-news-gbd246122084","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट परीक्षा पास कराने के नाम पर 31 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट परीक्षा पास कराने के नाम पर 31 लाख ठगे
विज्ञापन
नीट पास कराने के नाम पर 31 लाख ठगे
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव बड्ढा निवासी युवक की नीट पास कराकर एडमिशन कराने के नाम पर दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने 31 लाख रुपये से अधिक की रकम ठग ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बड्ढा निवासी कुलदीप भाटी ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वर्ष 2021 में उसके बेटे ने नीट की प्रवेश परीक्षा में भाग लिया था। जिसका फार्म भरते समय उसमें मोबाइल नंबर भी दर्ज किया गया था। फार्म भरने के कुछ दिन बाद ही पश्चिमी दिल्ली के उत्तमनगर क्षेत्र निवासी दीपक जैन का फोन आया, जिसने बताया कि वह और उसके साथी नीट का पेपर साल्व कराते है। आरोपी की बातों में आकर वह करोल बाग में स्थित उसके कार्यालय पर पहुंच गया। जिसने पेपर हल कराने और सरकारी कॉलेज में एडमिशन कराने का आश्वासन दिया। जिसके बहकावे में आकर उसने आरोपी को कई बार में 31 लाख रुपये से अधिक का भुगतान कर दिया। लेकिन प्रवेश परीक्षा का परिणाम आने के बाद मायूसी हाथ आई। पीड़ित ने बताया कि पैसे वापस मांगने पर आरोपी उसे धमकी दे रहा है। पीड़ित ने आरोपी को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। सिंभावली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर दीपक जैन के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।