{"_id":"6320bcc292337c014535e5e5","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2444888116","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन दोगुना करने का झांसा देकर शिक्षिका से 22 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन दोगुना करने का झांसा देकर शिक्षिका से 22 लाख ठगे
सार
धन दोगुना करने का झांसा देकर शिक्षिका से 22 लाख ठगे गढ़मुक्तेश्वर।पीड़िता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।इस तरह करते थे ठगीअशोक कुमार, धर्मपाल और उनके साथियों ने गांव चांदनेर में करीब दो दशक पहले निफ्टेक ग्लोबल कंपनी के नाम पर फाइनेंस कंपनी खोली थी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धन दोगुना करने का झांसा देकर शिक्षिका से 22 लाख ठगे
गढ़मुक्तेश्वर। फाइनेंस कंपनी में निवेश कराकर 18 माह में धन दोगुना करने का लालच देकर कंपनी के निदेशक व उसके साथियों ने शिक्षिका व उसके परिजनों से 22 लाख से अधिक की ठगी कर ली। पीड़िता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ठगी के आरोपी पहले से ही जेल में बंद हैं।
गंगानगरी ब्रजघाट निवासी रजनी बंसल ने कोतवाली में तहरीर दी है, जिसने बताया कि वह शिक्षिका है और उसके पति विपिन बंसल प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चांदनेर निवासी अशोक उसके पति का परिचित है। जून 2019 में अशोक और उसका भाई धर्मपाल उसके घर पहुंचे, जिन्होंने उसके पति और परिजनों को निफ्टेक ग्लोबल कंपनी के बारे में बताया। जिसमें निवेश करने पर 18 माह में धन दोगुना करने का झांसा दिया। आरोपियों की बातों में आकर उसने और उसके पति ने 13 लाख 10 हजार रुपये उन्हें दे दिए। जिसके बाद ढाई लाख, फिर छह लाख रुपये दिए। इस तरह उसने और उसके परिजनों ने आरोपियों की कंपनी में 22 लाख 20 हजार रुपये जमा करा दिए। पीड़िता का कहना है कि अप्रैल 2020 में उसने अशोक और धर्मपाल से अपने पैसे मांगे, तो आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दो वर्ष के लिए उनका धन फिक्स डिपॉजिट में जमा कर दिया है। लेकिन कुछ समय बाद ही आरोपी कंपनी बंद कर भाग निकले।
सीओ पवन कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर अशोक व धर्मपाल निवासी गांव चांदनेर के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में ख्यानत की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी पहले से ही जेल में हैं।
विज्ञापन
इस तरह करते थे ठगी
अशोक कुमार, धर्मपाल और उनके साथियों ने गांव चांदनेर में करीब दो दशक पहले निफ्टेक ग्लोबल कंपनी के नाम पर फाइनेंस कंपनी खोली थी। जिसमें लोगों का पैसा जमा कर 18 माह में दोगुना करने अथवा 4 प्रतिशत का ब्याज देने का वादा किया गया। काफी समय तक आरोपियों ने लोगों का पैसा लौटाकर क्षेत्र में विश्वास जमाया, जिसके बाद कोरोना संक्रमण के दौर में हजारों लोगों का करोड़ों रुपया हड़पने के बाद कंपनी बंद कर भाग निकले। आरोपियों के खिलाफ बहारदुरगढ़ थाने में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अक्तूबर 2021 में आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया था, जहां आरोपी नए सिरे से फाइनेंस कंपनी का संचालन कर रहे थे। आरोपियों की करोड़ों रुपये की संपत्ति भी कुर्क की जा चुकी है।