{"_id":"631f6e159c2a77455d644f98","slug":"hapur-news-garh-news-gbd244438385","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के लिए बनाया दबाव, फोटो वायरल करने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के लिए बनाया दबाव, फोटो वायरल करने की दी धमकी
सार
शादी के लिए बनाया दबाव, फोटो वायरल करने की दी धमकी गढ़मुक्तेश्वर।पीड़िता का आरोप है कि युवक उस पर और उसके परिवार के लोगों पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है।पीड़िता ने आरोपी और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी के लिए बनाया दबाव, फोटो वायरल करने की दी धमकी
गढ़मुक्तेश्वर। जनपद बुलंदशहर के थाना नरसैना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने सिंभावली क्षेत्र के एक युवक पर उससे जबरन शादी करने का दबाव बनाने और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी दोस्ती सिंभावली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक से हो गई थी। जिसने उसके साथ अपने मोबाइल में कुछ फोटो खींच लिए। लेकिन युवक के गलत व्यवहार को देखते हुए उसने उससे दोस्ती तोड़ ली। पीड़िता का आरोप है कि युवक उस पर और उसके परिवार के लोगों पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है। शादी न करने पर आरोपी ने अपने साथ खींची गई उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की भी धमकी दी है। इतना ही नहीं आरोपी ने कुछ फोटो उसके भाई के मोबाइल पर भी भेज दिए। जिसके चलते वह और उसका परिवार मानसिक रूप से परेशान हैं। जब उसके परिजन आरोपी के घर पहुंचे, तो आरोपी और उसके परिजनों ने अभद्रता करते हुए घर से भाग दिया और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने आरोपी और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सिंभावली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद