{"_id":"63027d61f48eb4315c1c2b97","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2433160193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे मांगने पर चाचा ने किशोरी का गला रेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे मांगने पर चाचा ने किशोरी का गला रेता
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ में पैसे मांगने पर चाचा ने अपनी भतीजी का गला चाकू से रेत दिया। गंभीर हालत में किशोरी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ निवासी नदीम की 13 वर्षीय बेटी कासिफा रविवार की सुबह अपने चाचा के पास उसके कमरे में खाने का कुछ सामान लाने के लिए पैसे मांगने के लिए पहुंची तो चाचा ने मना कर दिया। लेकिन उसके जिद करने पर आरोपी चाचा ने उसे डांट कर कमरे से भगा दिया। चाचा की डांट से डरी हुई किशोरी नीचे आकर दूसरे कमरे में बैठकर टीवी देखने लगी। इस बात से गुस्सा होकर आरोपी चाचा अपने हाथ में चाकू लेकर पास पहुंचा और उसके गले पर वार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। किशोरी की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे घायल देखा, तो उनके होश उड़ गए, जो तुरंत ही उसे लेकर स्थानीय अस्पताल में पहुंचे। परिजनों ने बताया कि चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताया है, जिसका उपचार चल रहा है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ पवन कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार आरोपी काफी समय से मानसिक रूप से बीमार है। जिसने गुस्से में आकर यह कदम उठाया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।