{"_id":"62ed4f70abaa46176343847c","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2425898113","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार के विवाद में ब्लॉक प्रमुख के बेटे को हिरासत में लेने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार के विवाद में ब्लॉक प्रमुख के बेटे को हिरासत में लेने पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवार के विवाद में ब्लॉक प्रमुख के बेटे को हिरासत में लेने पर हंगामा
गढ़मुक्तेश्वर। मेरठ रोड स्थित एक निजी स्थान पर दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है, जिसको लेकर एसडीएम और सीओ ने जांच की, इसी दौरान एसडीएम ने दीवार गिराने के आदेश दिए, तो वहां मौजूद गढ़ ब्लॉक प्रमुख के बेटे ने विरोध कर दिया। इस पर एसडीएम, सीओ और लेखपाल ने ब्लॉक प्रमुख के बेटे से अभद्रता करते कोतवाली भेज दिया। जिसकी सूचना मिलते ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव किया और एसडीएम सीओ और लेखपाल को हटाने की मांग भी की।
शुक्रवार की शाम को मेरठ रोड स्थित दो लोगों में निजी स्थान पर दीवार खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था। जिसकी सूचना पर एसडीएम अरविंद कुमार और सीओ पवन कुमार ने लेखपाल की मौजूदगी में जांच की, जहां पर एसडीएम ने दीवार को गिराने के आदेश कर दिए। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि वह अपने निजी जगह दीवार खड़ी कर रहा है। इस दौरान वहां मौजूद गढ़ ब्लॉक प्रमुख के बेटे जगदीश सिंह ने दीवार गिराने से मना किया, इतने में ही एसडीएम और सीओ ने ब्लॉक प्रमुख के बेटे को पुलिस हिरासत में कोतवाली भेज दिया और दीवार को गिरा दिया। ब्लॉक प्रमुख के बेटे का आरोप है कि एसडीएम सीओ ने बिना कोई बात सुने ही उनको हिरासत में लेकर कोतवाली भेजा है। सूचना मिलते ही विधायक हरेंद्र तेवतिया कोतवाली पहुंच गए, जिसके बाद सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। वहीं जिलाध्यक्ष उमेश राणा और जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रमोद नागर भी वहां पहुंच गए। इस दौरान भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि एसडीएम और सीओ कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता के साथ भी गलत व्यवहार करते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम, सीओ और लेखपाल को हटाने की मांग की। जिसके बाद सभी जिला मुख्यालय का घेराव करने के लिए रवाना हो गए।
डेढ़ घंटा बैठे रहे विधायक, नहीं पहुंचे एसडीएम और सीओ
ब्लॉक प्रमुख के बेटे जगदीश सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया तो विधायक कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंच गए। जहां पर मौजूद एसएसआई के माध्यम से एसडीएम और सीओ को फोन कर कोतवाली बुलाने की बात कही, लेकिन एसडीएम और सीओ ने विधायक को डेढ़ घंटे इंतजार कराया, उसके बावजूद भी कोतवाली जाना उचित नहीं समझा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जो अधिकारी जनता के प्रतिनिधि की नहीं सुनते वह आम जनता की क्या सुनेंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजेश पंडित, जिला महामंत्री पिंकी त्यागी, सोनू गर्ग, रामपाल चौहान, हर्षवर्धन शर्मा, कमल त्यागी, अंकुर त्यागी, गोपाल ठाकुर, मोहित गुप्ता, अंशुल कुमार, शोभित ठाकुर, करन गौतम आदि मौजूद रहे।