फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Garhmukteshwar In Nayagaon stone pelting three people including passerby injured

Garhmukteshwar: नयागांव में दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव, राहगीर समेत तीन लोग घायल

Mon, 01 Aug 2022 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Mon, 01 Aug 2022 10:33 PM IST
सार

गढ़ कोतवाली पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ की जा रही है, मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Garhmukteshwar In Nayagaon stone pelting three people including passerby injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के नयागांव में आपसी कहासुनी को लेकर विवाद हो गया, जिसमें दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ, इस दौरान राहगीर समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन


सोमवार को नयागांव में पूरन, महेंद्र और मूली की किसी बात को लेकर मोहल्ले के ही बलवंता और उसके बेटे गजेंद्र से कहासुनी हो गई। पूरन के पक्ष के लोगों ने गाली गलौज का विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। जिसके बाद दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे घरों पर पथराव करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान एक पक्ष से महेंद्र और दूसरे पक्ष से गजेंद्र घायल हो गए, वहीं गांव निवासी जगदीश भी घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed