{"_id":"62e2b6c4178e51653c2e26c4","slug":"hapur-news-garh-news-gbd242190779","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी से फाइनेंस कंपनी के 6.64 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी से फाइनेंस कंपनी के 6.64 लाख हड़पे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी से फाइनेंस कंपनी के 6.64 लाख हड़पे
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र की एक फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक ने दो कर्मियों पर 6.64 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भारत फाइनेंसियल इंक्लूजन लिमिटेड कंपनी के सिंभावली शाखा प्रबंधक नितिन कुमार ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि फाइनेंस कंपनी जरूरतमंद महिलाओं के समूह को ऋण उपलब्ध कराती है और आसान किस्तों में वसूलती है। कंपनी में विमलेश निवासी धभियाफतेहपुर हरदोई और गौरव कुमार निवासी गांव खदाना जनपद बुलंदशहर फिल्ड स्टाफ के पद पर काम करते थे। जो गांवों में जाकर कंपनी से जुड़ी महिलाओं को ऋण दिलाना और संग्रह करते थे। पीड़ित ने बताया कि विमलेश ने 3 लाख 79 हजार 287 और गौरव कुमार ने 2 लाख 84 हजार 891 रुपये के लोन का संग्रह कर पैसा कंपनी में जमा नहीं किया और अपने निजी कार्यों में इस्तेमाल कर लिया। जिसके बाद दोनों आरोपी पांच अप्रैल को सिंभावली कार्यालय छोड़कर चले गए। दोनों कर्मचारियों पर पैसे जमा कराने का काफी दबाव बनाया गया, लेकिन आरोपियों ने पैसा जमा कराने से इनकार करते हुए अभद्रता और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सिंभावली पुलिस ने बताया कि विमलेश और गौरव के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद