फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

शादी का झांसा देकर युवती से कराई घर में चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
शादी का झांसा देकर युवती से घर में कराई चोरी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बहादुरगढ़ क्षेत्र के युवक पर शादी का झांसा देकर घर में चोरी कराने और जेवर छीनकर शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

युवती ने तहरीर देते हुए बताया कि थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ उसका काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह युवक से शादी करना चाहती है, लेकिन परिवार के सदस्य इसे लेकर राजी नहीं हुए। जिसके बाद आरोपी ने घर से भाग कर शादी करने का झांसा दिया। जिसने उसे घर से सोने-चांदी के गहने लेकर अपने साथ चलने के लिए कहा। आरोपी के झांसे में आकर उसने अपने घर से गहने चोरी कर लिए और आरोपी के पास पहुंच गई। युवती ने बताया कि गहने अपने कब्जे में करने के बाद आरोपी ने उसके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की और शादी करने से इनकार कर दिया और पिटाई कर उसे भगा दिया। पीड़िता ने आरोपी को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए युवक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed