फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

चौकीदार को बंधक बनाकर आरा मशीन पर की लूट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
hapur news
चौकीदार को बंधक बनाकर आरा मशीन पर की लूट
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र में स्याना रोड स्थित एक आरा मशीन पर बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर पिटाई की और वहां खड़ी स्कूटी लूट ली, जिसमें रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी ले गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
गाजियाबाद निवासी भारत भूषण शर्मा ने बताया कि उनकी गढ़ कोतवाली क्षेत्र में स्याना रोड पर आरा मशीन है। आरा मशीन पर नगर के मोहल्ला आबंडेकर निवासी देवेंद्र चौकीदारी करता है। उन्होंने बताया कि अलसुबह करीब 3 बजे आरा मशीन की दीवार फांदकर पांच बदमाश परिसर में घुस आए और चौकीदार को बंधक बना लिया, जिसके बाद कार्यालय में रखी सेफ का तोला तोड़ लिया और उसमें रखी चेकबुक समेत अन्य दस्तावेज कब्जे में ले लिए। इसके बाद बदमाशों ने वहां खड़ी स्कूटी को भी कब्जे में ले लिया, पीड़ित के अनुसार आरा मशीन से जुडे़ बही खाते समेत अन्य दस्तावेज स्कूटी में रखे हुए थे, विरोध करने पर चौकीदार की पिटाई की गई। बदमाश शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि जब मशीन पर लकड़ी से भरा ट्रक पहुंचा था, उनके द्वारा घटना के बारे में जानकारी मिली। मौके पर पहुंचकर देखा तो देवेंद्र घायल अवस्था में था, वहीं कार्यालय में रखा सामान बिखरा पड़ा था और स्कूटी गायब थी।
विज्ञापन

एएसपी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में कोतवाली पुलिस को निर्देशित कर दिया है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, वहीं घायल चौकीदार से भी पूछताछ कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed