{"_id":"62d6e260ad76f23d16103f60","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2417801122","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के फ्लैक्स फाड़ने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के फ्लैक्स फाड़ने पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता के फ्लैक्स फाड़ने पर हंगामा
गढ़मुक्तेश्वर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री डॉ. खालिद राणा के नेतृत्व में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिंभावली थाने का घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
डॉ. खालिद राणा ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ से कई पदाधिकारियों के फोटो लगाकर सिंभावली क्षेत्र में काफी समय से शुभकामना संदेश एवं भाजपा की नीतियों को प्रसारित करने के लिए फ्लैक्स व होर्डिंग लगवाए जा रहे हैं। लेकिन पिछले आठ माह से लगातार शरारती तत्वों द्वारा फ्लैक्स व होर्डिंग क्षतिग्रस्त किए जा रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने तत्कालीन थानाध्यक्ष से भी शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। फिरोज तोमर ने कहा कि 18 जुलाई की रात हरोड़ा मोड़ के सामने लगाया गया एक बैनर भी फाड़ दिया गया। घटना स्थल के निकट सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है। बैनर क्षतिग्रस्त कर अराजक तत्व प्रदेश के सीएम का भी अपमान कर रहे हैं। लेकिन बार-बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो पा रही। इस दौरान रौनक अली, इकरार, कादिर, आरिफ, अरमान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं डॉ. खालिद राणा ने इस संबंध में थाने में तहरीर भी दी है।
सिंभावली पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर शरारती तत्वों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद