फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मीहला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
hapur news
महिला को बंधकर बनाकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में पति से विवाद होने का फायदा उठाकर गांव झड़ीना निवासी युवक ने महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। वहीं आरोपी ने पीड़िता के परिजनों से भी अभद्रता की। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

महिला ने बताया कि वर्ष 2017 में उसका विवाह गाजियाबाद निवासी एक युवक के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से उसका पति के साथ विवाद होने लगा। वहीं कोतवाली क्षेत्र के गांव झड़ीना निवासी उसके पिता के मित्र का ससुराल में भी आना जाना था। आरोपी और उसके बेटे ने पति से विवाद के चलते उस पर ससुराल छोड़ने का दबाव बनाया। जिसके चलते 5 जनवरी 2022 को वह अपनी बेटी को लेकर गढ़ आ गई। आरोपियों ने अगले दिन उसे गढ़ चौपला पर बुलाया, जहां दोनों पहले से ही मौजूद थे। जान पहचान होने के चलते वह उनके साथ कार में बैठ गई। कार में बैठते ही आरोपियों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया। होश आने पर उसने अपने आप को एक कमरे में बंद पाया। जहां आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी दिनों तक बंधक बनाकर रखने के बाद आरोपी उसे नोएडा सेक्टर 62 में बेहोशी की हालत में छोड़ कर चले गए। जहां से किसी तरह वह गढ़ पहुंची। घर पहुंचकर उसने परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद उसके परिजनों ने आरोपी पक्ष को फोन किया, तो उन्होंने परिजनों के साथ भी अभद्रता की। पीड़िता ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed