{"_id":"62c3328d0161df467e6b2964","slug":"hapur-news-garh-news-gbd241043544","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्याना से बहादुरगढ़ क्षेत्र में लाकर किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्याना से बहादुरगढ़ क्षेत्र में लाकर किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के दो युवकों ने किशोरी को बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में लाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई और थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि उसकी 15 वर्षीय बेटी सुबह सात बजे घर से स्कूल के लिए तैयार होकर गई थी। इसी बीच पड़ोस में ही रहने वाले दो युवक बाइक पर सवार होकर उसकी बेटी का पीछा करते हुए स्कूल के पास पहुंच गए। युवकों ने किशोरी से कहा कि उसके पिता का सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। उनकी बात सुनकर उसकी बेटी उनके साथ बाइक पर बैठाकर अस्पताल के लिए चल दी। पीड़िता के अनुसार आरोपी युवक उसको बहादुरगढ़ क्षेत्र में अपनी रिश्तेदार के घर ले आए। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन विरोध करने पर आरोपी वहां से भाग गए। पीड़िता के पिता का आरोप है कि आरोपी युवकों ने उसके साथ पूर्व में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया हुआ है, जिसकी वीडियो भी बनाई हुई है। इसके अलावा आरोपी युवक उसकी वीडियो को वायरल करने की धमकी भी देते हैं। इस बात को पीड़िता किशोरी अपने घर में बताने से डरती है। पीड़िता ने बताया कि घटनास्थल पर किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए थे, वहीं परिजन भी मौके पर पहुंच गए और किशोरी के साथ थाने में पहुंचकर संबंधित घटना के मामले में तहरीर दी है।
बहादुरगढ़ थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।