{"_id":"62c1eef755f67051452b49e0","slug":"hapur-news-garh-news-gbd240994423","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को बंधक बनाकर पीटा
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति व ससुरालियों ने महिला को कई दिन तक बंधक बनाकर पीटा। वहीं पीड़िता ने देवरों पर छेड़छाड़ व कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को भेजे गए शिकायत पत्र में उल्लेख किया है कि उसकी शादी करीब 18 वर्ष पूर्व हुई थी। वह दो बच्चों की मां है। पीड़िता का कहना है कि पिछले काफी समय से पति समेत ससुराल पक्ष के लोग मायके से दो लाख रुपये लाने की मांग कर रहे हैं। उसने मायके से पैसे लाने से इंकार कर दिया, जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। महिला ने बताया कि 19 जून को आरोपियों ने पिटाई करने के बाद एक कमरे में बंद कर दिया, वहीं देवरों ने पिटाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए और छेड़छाड़ भी की। आरोपियों ने कई दिनों तक उसे भूखा-प्यासा कमरे में बंद रखा, किसी तरह 30 जून को वह ससुराल से भाग कर मायके पहुंची। पीड़िता ने पति समेत अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बहादुरगढ़ पुलिस का कहना है कि एसपी के निर्देश पर महिला के पति दिनेश, देवर मुकेश, शत्रुघ्न, सास शकुंतला के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़, मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।