{"_id":"62c1ee502aedb50f8b0bc3f8","slug":"hapur-news-garh-news-gbd240994250","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरी बहनों की शादी में आया युवक नहर में डूबा, छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरी बहनों की शादी में आया युवक नहर में डूबा, छाया मातम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चचेरी बहनों की शादी में आया युवक नहर में डूबा, छाया मातम
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सलौनी में चचेरी बहनों की शादी में आए युवक की नहर में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। गमगीन माहौल में दोनों युवतियों की विदाई की गई।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सलौनी निवासी चंद्रपाल सिंह की दो बेटियों की शादी रविवार को दिन में थी। शादी में शामिल होने के लिए चंद्रपाल के भाई का बेटा गुड्डू (38 वर्ष) भी गांव आया हुआ था। बरात आने के बाद चढ़त समेत अन्य सभी कार्यक्रम सकुशल और खुशी भरे माहौल में संपन्न हो गए। वरमाला व अन्य रस्में पूरी होने के बाद दोनों बहनों के फेरों की रस्म शुरू होने के बाद गर्मी से परेशान होकर गुड्डू सिंभावली क्षेत्र के गांव हरौड़ा के निकट नहर पुल पर पहुंच गया और नहाने के लिए नहर में उतर गया। जो गहरे जल में डूबने लगा। जिसे डूबता देखकर नहर में स्नान कर रहे लोगों ने शोर मचा दिया। वहीं पुलिस को भी सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नहर में युवक की तलाश शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत कर करीब आधे घंटे बाद युवक का शव बरामद हो गया।
गमगीन माहौल में हुई विदाई
फेरों की रस्म होने के बाद परिजन बेटियों की विदाई की तैयारी में जुटे थे, इसी बीच गुड्डू की डूबने से मौत की सूचना पहुंची। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कुछ परिजन तुरंत ही मौके पर पहुंच गए। वहीं गमगीन माहौल के बीच दोनों बेटियों को ससुराल के लिए विदा किया गया। परिवार जनों ने गुड्डू के अस्पताल में भर्ती होने की बात कहकर उन्हें विदा किया। बता दें कि मृतक तीन बच्चों का पिता है।
विज्ञापन
सिंभावली पुलिस का कहना है कि युवक को स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजन बिना किसी कार्रवाई शव को अपने साथ ले गए हैं।