{"_id":"62bde85369d49217aa005aa6","slug":"hapur-news-garh-news-gbd240850981","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के विरोध में व्यापारियों ने कोतवाली का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के विरोध में व्यापारियों ने कोतवाली का किया घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के विरोध में व्यापारियों ने कोतवाली का किया घेराव
गढ़मुक्तेश्वर। पुरानी दिल्ली रोड पर पहले की तरह फिर से एक बुक डिपो के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चोर चोरी कर ले गए। व्यापारियों ने कहा कि पिछली घटना के बारे में पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन उसमें कोई कार्रवाई न होने पर गुस्साए व्यापारियों ने कोतवाली का घेराव किया और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
बृहस्पतिवार को उप्र व्यापार मंडल संघ के नगर अध्यक्ष मूलचंद सिंघल के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारियों ने गढ़ कोतवाली पहुंचकर कोतवाली प्रभारी का घेराव किया। उन्होंने बताया कि 18 जून की सुबह को पुरानी दिल्ली रोड पर स्थित बाजार में चार दुकानों में ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया था। उस समय बदमाशों ने दो दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी चोरी किए थे। व्यापारियों ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को सूचना देकर मौके पर भी बुलाया गया था, लेकिन पुलिस द्वारा मामले में ढिलाई बरती गई थी। जिसके कारण आज फिर से बदमाशों ने पुरानी दिल्ली रोड पर स्थित बाजार में मिया बुक डिपो के बाहर से सीसीटीवी कैमरे चोरी किए हैं। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस की कार्यशैली को देखकर ऐसा लगता है, जैसे कि पुलिस किसी बड़ी वारदात होने के इंतजार में हो, इसी वजह से अभी तक चोरों को पकड़ा नहीं गया है। व्यापारियों ने कहा कि कस्बा चौकी प्रभारी नगर में गश्त तक नहीं करते हैं, जिसके कारण चोर बेखौफ होकर इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। व्यापारियों ने कहा कि यदि समय से पुलिस इन बदमाशों को नहीं पकड़ती है, तो व्यापारी उच्चाधिकारियों से मिलेंगे। इस मौके पर पंकज गर्ग, अजय सिंघल, टेकचंद, रामगोपाल, ओमप्रकाश, धमेेंद्र, प्रेम, फिरासत, आमिर, धीरज, मोनू, मयूर, विपिन, सुबोध शर्मा, विपिन कुमार, अजमल आदि मौजूद रहे।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे चोरी करने वालों को पकडने के लिए टीम लगाई हुईं हैं, जल्द ही चोरी करने वालों का खुलासा किया जाएगा।