{"_id":"627a9f2015e75975d7422163","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2382026168","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव अक्खारपुर में दो मकानों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव अक्खारपुर में दो मकानों से लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव अक्खारपुर में दो मकानों से लाखों की चोरी
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव अक्खापुर में चोरों ने दो किसानों के घर में घुसकर जेवर और लाखों की नकदी चोरी कर ली, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़वाने और जल्द से जल्द चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग की।
गढ़ के गांव अक्खापुर निवासी किसान प्रदीप ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि सोमवार की रात वह परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। इसी बीच छत के गेट को तोड़कर घर में अज्ञात चोर घुस आए और कमरे में रखी सेफ-संदूक खंगाल लिए। चोरों ने सोने व चांदी के जेवर तथा लाखों की नकदी चोरी कर ली। पीड़ित किसान ने बताया कि सेफ में जो नकदी रखी हुई थी, वह ट्रैक्टर खरीदने के लिए रखी हुई थी। वहीं 4 सौ मीटर की दूरी पर किसान वीरेंद्र के घर में भी चोरों ने उसी समय में चोरी की घटना को अंजाम दिया। वीरेंद्र ने बताया कि छत के रास्ते से आए चोरों ने उसकी सेफ में रखी सोने व चांदी के जेवर समेत हजारों की नकदी चोरी की है। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस रात में गश्त नहीं करती, जिसके चलते चोर बेखौफ होकर एक घंटे में दो स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम दे गए हैं।
गढ़ सीओ पवन कुमार ने बताया कि किसानों की तहरीर पर चोरी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, चोरों की तलाश कराई जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद