फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

शराब के लिए रोका तो शिक्षक को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
शराब के लिए रोका तो शिक्षक को पीटा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ढोलपुर निवासी अमरेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उल्लेख किया है कि गांव गंदूनगला में शिक्षक है। मंगलवार की रात को गांव में कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में कई लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। वहीं गांव में रहने वाले सचिन, मोहित, निखिल और नितिन वहां पर महिलाओं के सामने बार-बार हाथ में शराब लेकर आ रहे थे, जिनको कई लोगों ने मना किया, लेकिन वह नहीं माने। पीड़ित का कहना है कि उसने भी समझाया, तो आरोपियों ने हाथों में लाठी डंडे लेकर मारपीट करनी शुरू कर दी, बीच बचाव करने पहुंचे उसके बेटा मधुर और भांजे तरुण के साथ भी हाथापाई की। जिसके बाद लोगों को आता देख आरोपी वहां से जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बहादुरगढ़ पुलिस का कहना है कि मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में चारों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हो गया है, मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed