{"_id":"624f26b4ce4ef41ad4011dc9","slug":"hapur-news-garh-news-gbd23654501","type":"story","status":"publish","title_hn":"हूटर बजाने से मना करने पर पुलिसकर्मियों ने किसान को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हूटर बजाने से मना करने पर पुलिसकर्मियों ने किसान को पीटा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवापुर में हूटर बजाने से मना करने पर पुलिसकर्मियों ने किसान की पिटाई कर दी। इसकी जानकारी होते ही परिजन वहां पहुंच गए तथा हंगामा करने लगे। बाद में ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
जानकारी के अनुसार, ब्रजघाट पुलिस चौकी पर तैनात कुछ सिपाही बलवापुर में रात के समय में बाइक से गश्त कर रहे थे। पलवाड़ा रोड पर पहुंचने के दौरान एक फार्म के हाउस के पास पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने बाइक को रोक लिया और हूटर बजाने लगे। वहीं फार्म हाउस के पास मौजूद पर एक किसान अपने खेत की रखवाली के वहां पर मौजूद था, जिसने पुलिस कर्मियों से कहा कि उसके पिता हार्ट के मरीज है, यहां पर लगातार हूटर बजाने से दिक्कत महसूस हो रही है, इसलिए यहां पर हूटर न बजाओ। आरोप है कि इतनी बात सुनते ही पुलिसकर्मियों ने युवक की पिटाई करनी शुरू कर दी, जिसके बाद वहां पर पहुंचे उसके पिता के साथ भी पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की। इतने में ही किसान के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों द्वारा पिटाई करने की जानकारी मिलते ही वह भी उनसे भिड़ गए। कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस संबंध में दोनों पक्षों का समझौता हो गया है, भविष्य के लिए हिदायत दे दी गई है।