फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

औरंगाबाद में युवक की हत्या के दो आरोपी मुठभेड़ में पकड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
hapur news
औरंगाबाद में युवक की हत्या के दो आरोपी मुठभेड़ में पकड़े
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली पुलिस ने गांव औरंगाबाद में रंजिशन गोली मारकर युवक की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी समेत दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

सीओ पवन कुमार ने बताया कि सिंभावली क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में 29 मार्च की रात पड़ोस में रहने वाले दूबेराम, अजय उर्फ कपिल समेत उनके साथियों ने 22 वर्षीय विकास पर तमंचों व पिस्टल से फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी थी। इस संबंध में विकास के पिता बाबूराम की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 31 मार्च को सिंभावली पुलिस ने दूबेराम समेत एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया था। जिनसे की गई पूछताछ में हत्याकांड में गज्जू निवासी चंदसारा थाना परतापुर मेरठ का नाम भी प्रकाश में आया। सभी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थीं। शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे सूचना के आधार पर गांव दत्तियाना तिराहे पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। जहां बाइक पर आ रहे दो व्यक्तियों ने मुड़कर भागने की कोशिश की, तो पुलिसकर्मियों ने पीछा किया। इसी बीच बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जिनके पास एक पिस्टल व एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में पकड़े गए अजय उर्फ कपिल और गज्जू दोनों औरंगाबाद हत्याकांड में वांछित थे, दोनों पर ही कई थानों में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज है, वहीं अजय उर्फ कपिल पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि घटना में शामिल मनीष, खड़का सिंह की भी तलाश की जा रही है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed