फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी से 42 हजार रुपये लूटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी से 42 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र में स्याना रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक फाइनेंस कर्मी से तमंचे के बल पर 42 हजार हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जनपद मैनपुरी निवासी दिनेश नगर स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट के तौर पर काम करता है। पीड़ित ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 11 बजे वह बुलंदशहर से कंपनी का पैसा एकत्र करने के बाद गढ़ स्थित कार्यालय लौट रहा था। जैसे ही वह बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सालारपुर के पास पहुंचा तो पीछे से आई एक बाइक पर बैठे दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक को रोक लिया और तमंचे के बल पर बैग में रखी 42 हजार रुपये की नकदी समेत एक टैबलेट लूट लिया। बदमाश वहां से जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने इस संबंध में थाने पहुंचकर सूचना दी और कार्रवाई की मांग की। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और घटना स्थल का मुआयना किया। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ संबंधित मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सीओ पवन कुमार का कहना है कि संबंधित मामले में बहादुरगढ़ थाना पुलिस गहनता से जांच कर रही है, घटना स्थल के आसपास की जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed